कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा को जयपुर जाकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दी बधाई

Nov 25, 2021 - 20:29
 0
कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा को जयपुर जाकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने दी बधाई

जयपुर (राजस्थान,बरक़त खान) जयपुर में पुनर्गठित राज्य मंत्रीमंडल में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री के रुप में शामिल किए गए रमेश मीणा को सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तथा विधानसभा चुनाव-2018 के प्रत्याशी जीवाराम आर्य ने आज पार्टी जनों  के साथ जयपुर पहुंच कर गुलदस्ता भेंट करते हुए बधाई एवं शुभकामनायें दी। साथ ही मंत्री से पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग में सरकारी योजनाओं तथा कार्यों की समीक्षा के लिए शीघ्र सिरोही आने का आग्रह पुर्वक न्यौता दिया। मंत्री  ने जिलाध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस जनों से आत्मीयता से मिलकर आग्रह को स्वीकारते हुए कार्यक्रम बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के साथ जिला संगठन महासचिव जैसाराम मेघवाल,सचिव विजय सिंह रुखाड़ा, भरत कुमावत, उम्मेद माली  सुथारों का गुड़ा, महेन्द्र अग्रवाल ने भी जयपुर में मंत्री रमेश मीणा को बधाई व शुभकामनाएं दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है