प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रास्ते में षडयंत्र पूर्वक रोकना पूरे देश का अपमान - तेली

कार्यक्रम के दौरान कोविड 19 नियमो का उल्लंघन

Jan 7, 2022 - 20:34
 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रास्ते में षडयंत्र पूर्वक रोकना पूरे देश का अपमान -  तेली

भीलवाड़ा (राजस्थान /बृजेश शर्मा) पंजाब की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीच रास्ते में षडयंत्र पूर्वक रोकने को लेकर भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर धरना दिया व रामधुनी गाकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान  पदाधिकारी  व कार्यकर्ताओ द्वारा कोविड 19का उल्लंघन किया गया, कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने मास्क नही पहन रखे थे वही  सामाजिक दूरी का भी पालन नही किया गया
हमारा प्रधानमंत्री हमारा गौरव हमारा अभिमान देश के प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान को लेकर के भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल  तेली के नेतृत्व में शुक्रवार को महात्मा गांधी परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन कर धरना देकर  सद्बुद्धि हेतु रामधुनी भजन गाए 
भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार ने षडयंत्र पूर्वक पूर्व नियोजित तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीच रास्ते में रोकना और प्रदर्शनकारियों को सूचना देना घोर अपराध है यह पूरे देश का लोकतंत्र का अपमान है , इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी इस घटनाक्रम में जो भी दोषी हो इसकी पूरी जांच हो ओर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा से देश को तोड़ने लोकतंत्र को मरोड़ ने का काम करने वाली पार्टी है
जिलाध्यक्ष तेली ने  मांग की हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पंजाब की कांग्रेस सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा षडयंत्र पूर्वक पूर्व नियोजित तरीके से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने की साजिश जैसा कुकृत्य किया ,कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा  जमकर कोविड 19 का उल्लंघन किया गया, इस दौरान
जिला महामंत्री बाबू लाल टांक ,जिला उपाध्यक्ष कैलाश जीनगर प्रहलाद त्रिपाठी ,जिला मंत्री अनिल चौधरी ,शिखा नवल जागेटिया शोभिका जागेटिया,जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल , महावीर समदानी , विजय हिंगोरानी ,जगदीश सेन,गोपाल लुहार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू पालीवाल , एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष पुरन डीडवानिया , अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान कायमखानी विधानसभा प्रभारी राजकुमार आंचलिया ,उम्मेद  सिंह राठोर ,अमित सारस्वत आज़ाद शर्मा ,मधु शर्मा ,मंडल अध्यक्ष किशोर सोनी घनश्याम सिंघीवाल  ,सुनीता कटारिया ,मोनिका माहेश्वरी सुमित्रा पोरवाल सुलक्ष्णा शर्मा, इंदु बंसल निशा जैन कैलाश पटेल ,गोपाल डाड़ सहित भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद थे

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है