भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के वार्ड 27 में पार्षद इशाक खान ने संभाला मोर्चा, वार्ड को करवा रहे सेनेटाइज

Apr 26, 2021 - 19:33
 0
भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के वार्ड 27 में पार्षद इशाक खान ने संभाला मोर्चा, वार्ड को करवा रहे सेनेटाइज

भीलवाडा (राजस्थान/ राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा के वार्ड 27 में करीब 11 कोरोना पॉजिटिव आने पर ओर एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर पार्षद इशाक खान ने नगर पालिका के जमादार कालू जी और  सेनेटाइजर टीम के सहयोग से आज तीसरी बार पॉजिटिव आये मकानों को  सेनेटाइज करवाया। पार्षद खान ने वार्डवासियों से अपील कर कहा कि पूरा प्रशासन हर स्तर तक आप सभी की सेवा के लिए दिन रात लगा हुआ है  लेकिन जब तक आम जनता का सहयोग नही मिलेगा कोरोना को हराया नही जा सकता। सभी व्यक्ति सरकारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन करें, मास्क लगाए, दो गज दूरी के साथ वैक्सीन लगा कर किसी हद तक कोरोना से अपना ओर परिवार का बचाव कर सकते हैं वर्तमान स्थिति बहुत भयंकर हो चुकी है कोई चाह कर भी कुछ नही कर पा रहा है इसलिए सभी शहरवासी कर्फ्यू का कड़ाई से पालन करें अनावश्यक बाहर ना निकले ओर शाहपुरा प्रशासन का पूरा सहयोग करें ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................