भरतपुर जिले में वारंटी/स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के दौरान 4 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

Mar 21, 2023 - 07:33
Mar 21, 2023 - 07:34
 0
भरतपुर जिले में वारंटी/स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के दौरान 4 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

भरतपुर,राजस्थान

महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर द्वारा वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्यामसिंह द्वारा वारंटी व स्थाई वारंटी की गिरफतारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान 4 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।

  1. थाना रूपवासः- वृत्ताधिकारी वृत उच्चैन अजय शर्मा के सुपरविजन में वारंटी/स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी थानाधिकारी भोजाराम पु.नि. के नेतृत्व में राजेन्द्रसिंह स.उ.नि. मय जाप्ता द्वारा थाना रूपवास के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारन्टी 1. शिवलाल पुत्र ग्यासीलाल, 2. राजेश पुत्र शिवलाल व 3. कृष्णा पत्नी केदार जातियान कुशवाह निवासियान सिघावली थाना रुपवास को गिरफ्तार किया गया है।

  1. थाना गोपालगढः- वृत्ताधिकारी वृत नगर रोहित कुमार के सुपरविजन में वारंटी/स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी थानाधिकारी रामनरेश उ.नि. के नेतृत्व में श्रीराम स0उ0नि मय जाप्ता द्वारा थाना गोपालगढ के धारा 147, 148, 149, 332, 353, 307 आईपीसी व 3 पीडीपीपी एक्ट में करीब 12 साल से फरार चल रहे स्थाई वारन्टी राजेन्द्रसिंह पुत्र जीवाराम उम्र 45 साल जाति गुर्जर निवासी कस्बा गोपालगढ को गिरफ्तार किया गया है।

  2. थाना चिकसानाः- वृत्ताधिकारी वृत ग्रामीण सत्यप्रकाश के सुपरविजन में वारंटी/स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी थानाधिकारी विनोद मीणा पु.नि. के नेतृत्व में महेन्द्रसिंह हैड कानि. मय जाप्ता द्वारा थाना चिकसाना के प्रकरण में फरार चल रहे स्थाई वारन्टी रामवीर पुत्र मुन्शी उम्र 55 साल निवासी सिरौली थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा यू.पी. को गिरफ्तार किया गया है।

  3. थाना बयानाः- वृत्ताधिकारी वृत बयाना दिनेश यादव के सुपरविजन में वारंटी/स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी थानाधिकारी श्री हरिनारायण मीणा पु.नि. के नेतृत्व में निर्भयसिंह हैड कानि. मय जाप्ता द्वारा थाना बयाना के प्रकरण सं. 251/19 में 4 फरार चल रहे स्थाई वारन्टी राधाकृष्ण उर्फ बबलू पुत्र सिरमौर जाति गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ध्वजा मारौली थाना बयाना को गिरफ्तार किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................