श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान की चुनाव समिति की बैठक आयोजित

Oct 5, 2021 - 15:46
 0
श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान की चुनाव समिति की बैठक आयोजित

भीलवाड़ा/ बृजेश शर्मा


        श्री अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान राजस्थान की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविन्द सिंह गहलोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संस्थान की चुनाव समिति द्वारा संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष एवं जोधपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर व नागौर जिलाध्यक्ष के चुनाव पर विचार-विमर्श हुआ। जिस पर 26 दिसम्बर 2021 को आयोजित कराने का निर्णय लिया।
        गोविंद सिंह गहलोत प्रदेशाध्यक्ष व जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण व नागौर जिलाध्यक्ष ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष का चुनाव एक ही दिन 26 दिसम्बर को करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि चुनाव राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संपादित करवाये जाएंगे।
       बैठक में मुख्य परामर्शदाता श्याम सिंह राठौड़, प्रदेश चुनाव समिति सदस्य रणवीर सिंह बिरलोका, वेल सिंह चौहान, एड़वोकेट पीरू सिंह गौड़, कार्यवाहक प्रदेश महामन्त्री दुर्गा सिंह चौहान, पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़ सिंह कुण्डल, जोधपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष राम सिंह चाडी, नीलू परिहार, गोविन्द सिंह झाला, तग सिंह सिणेर, सीमा भाटी, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष जोधपुर अनिल सिंह बड़गुजर, सुरेन्द्र सिंह देवड़ा, हुकुम सिंह जयपाल आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................