पाण्डुपोल स्थित हनुमान मंदिर के साधु के साथ मारपीट घटना की राजस्थान पुजारी महासंघ द्वारा घोर निंदा
रामगढ़ (अमित भारद्वाज) शनिवार दिनांक 30 अगस्त को राजस्थान पुजारी महासंघ अलवर कि आपातकालीन बैठक आहूत कि गई। संघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि पाण्डुपोल स्थित हनुमान मंदिर मे रहने वाले साधु के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट का मामला सामने आने पर संगठन द्वारा इस दुखद घटना कि घोर निंदा कि गई प्रशासन से अनुरोध है असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलवाये l
साधु द्वारा कोई हरकत कि गई है तो प्रशासन साधु को दण्डित करता असामाजिक तत्वों को वारदात करने एवं क़ानून हाथ मे लेने का अधिकार किसने दिया ऐसे तो कुछ लोग मिल कर किसी के साथ भी वारदात करते रहेंगे तो क़ानून व्यवस्था का क्या होगा। कानून व्यवस्था खराब होने के कारण असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है।
अतः असामाजिक तत्वों को शीघ्र गिरफ्तार कर साधु संतो कि रक्षा करने कि कृपा करें। अगर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही नहीं की गई तो प्रशासन व कानून व्यवस्था को जन आंदोलन बड़ा भारी पड़ सकता है। मीटिंग में राजेंद्र आचार्य,पंडित विवेकानन्द शर्मा, महेश शर्मा, प्रदीप मोनू शर्मा, देवराज शर्मा, राजकुमार शर्मा, बालकिशन शर्मा, रघुवीर शर्मा, योगानंद शर्मा, योगेश शर्मा कंचन शर्मा, नत्थुराम शास्त्री, आदि उपस्थित रहे ।