अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों मण कड़बी जलकर हुई राख

Oct 11, 2020 - 21:52
 0
अज्ञात कारणों से लगी आग, हजारों मण कड़बी जलकर हुई राख

अलवर, राजस्थान

किशनगढ़बास। नगरपालिका के वार्ड 9 स्थित कारली की ढाणी में अज्ञात कारणों से कड़बी में भीषण आग लग गई। जिससे लोगो में अफरा तफरी का माहौल हो गया। किशनगढ़बास पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि किशनगढ़बास के वार्ड 9 में कारली की ढाणी निवासी राकेश पुत्र किशन लाल सैनी की हजारों मण कड़बी जलकर राख हो गई।
आग पर काबू पाने के लिए लोगो के द्वारा खूब मशक्कत की गई। मगर बिजली कटौती के चलते लोगो के घरों में पानी का भी कम था। मगर लोगो की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

  • श्याम नूरनगर की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow