प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथी मनाई, आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू

वयोवृद्ध गाँधीवादी रामभरोसी गुप्ता ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के एक समप्रभुता व समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक गणराज्य के कुशल वास्तुकार थे। जिन्होंने भारत में आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक सुधारों के महत्वाकांछी काम किए थे

May 28, 2020 - 02:51
 0
प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथी मनाई, आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू

बयाना भरतपुर

बयाना 27 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथी पर बुधवार को यहां के गांधी सेवा सदन संस्थान में पूर्वप्रधान महेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में अनेक कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर प्रार्थना सभा, मौनसभा का आयोजन कर व उनके चित्र पर पुष्प चढाकर कार्यक्रमों में उपस्थित खादी कार्यकर्ताओं, बुनकर व कातिनों आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की भावभीना स्मरण करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की और उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता व युग पुरुष बताया।

श्रद्धांजली सभा में उपस्थित वयोवृद्ध गाँधीवादी रामभरोसी गुप्ता ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि पं.जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के एक समप्रभुता व समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक गणराज्य के कुशल वास्तुकार थे। जिन्होंने भारत में आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक सुधारों के महत्वाकांछी काम किए थे और विदेशो में भी भारत की धाक जमाई थी। उन्होंने विदेश नीती में भारत को दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय नायक के रूप् में प्रदर्शित करते हुए गुटनिरपेक्ष आंदोलन में भी विशेष भूमिका निभाई थी व योजना आयोग का गठन कर देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विज्ञान व प्रौधोगिकी विकास जैसी आवश्यकताओं को प्रोत्साहित एवं कई पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया था। श्रद्धांजली सभा में अन्य वक्ताओं ने कहा कि पं.नेहरू की नीतीयों से आज भारत एक मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है। कार्यक्रम में रामदयाल अग्रवाल, राकेश गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, परमसुख आर्य, रमेशचंद, आनंदीलाल, संतोष, शिवलाल, कुंदन, आदि भी मौजूद रहे।

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow