नबी की सुन्नत अपनाए और चले इस्लाम के बताए मार्ग पर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी कांफ्रेंस हुई आयोजित

Oct 2, 2022 - 08:31
 0
नबी की सुन्नत अपनाए और चले इस्लाम के बताए मार्ग पर: जश्ने ईद मिलादुन्नबी कांफ्रेंस हुई आयोजित

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) शुक्रवार की देर शाम एक जलसा जश्ने ईद मिलादुन्नबी कांफ्रेंस शहर के इकबालपुरा में बज्मे फ़ैजाने अहले बैत सुन्नी नौजवान कमेटी की जानिब से आयोजित की गई। जलसे की सदारत सुन्नी गुलजारपूरा मस्जिद के इमाम असगर अली रजवी ने की। इस दौरान उत्तर प्रदेश से आए मौलाना सय्यद शबाहत हुसैन कादरी ने नबी की सुन्नत अपनाते हुए इस्लाम के बताए मार्ग पर चलने को कहा। इस दौरान पाली से आए खुसूसी नात ख्वान फिरोज हाशमती ने तू कुजा मन कुजा, वरा फा नका जीकरक, नूर ही नूर हर तरफ छाया वाह क्या बात इस महीने की जैसे अनेक कलाम पेश किए। इस दौरान प्रयागराज से आए शायर अब्दुल लतीफ इलाहाबादी ने मेहबूब की महफिल को मेहबूब सजाते है, हमने कुरआन में ये पढ़ा है कमली वाले का रुतबा बड़ा है जैसे अनेक कलाम पेश किए। इस दौरान कादरी मस्जिद के इमाम मौलाना असलम रब्बानी ने भी तकरीर कर ईद मिलादुन्नबी की फजीलत बयान की। जलसे के बाद सलातो सलाम पढ़ा गया और शिरनी तकसीम की गई। जलसे के आखिर में देश दुनिया की अमन शांति भाईचारे की दुआ की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है