पूर्व प्रधानमंत्री ने कृषि बिल को लाने की घोषणा की थी, आज विरोध कर कांग्रेस फैला रही अराजकता - सीपी जोशी

चितौड़गढ़ सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी राजसमंद पहुंचे

Dec 17, 2020 - 15:55
 0
पूर्व प्रधानमंत्री ने कृषि बिल को लाने की घोषणा की थी, आज विरोध  कर कांग्रेस फैला रही अराजकता - सीपी जोशी

राजसमन्द,राजस्थान / जयन्तीलाल /रंजीता सुथार

राजसमंद ::- चित्तौडगढ सांसद और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी आज राजसमंद पंहुचे इस मौकें पर उन्होने भाजपा जिला कार्यालय पर कृषि बिल को लेकर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। राजसमंद पंहुचने पर पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, भाजपा महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष संगीता चौहान ,पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक रांका सहित भाजपा पदाधिकारीयों ने जोशी का इकलाई ओढाकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होने नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया।

पत्रकारों से बातचीत मे उन्होने कहा कि 70 सालों के इंतजार के बाद मोदी सरकार इस बिल को लेकर आयी है जो किसानों के हित मे है। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने भी इस बिल को लाने की घोषणा की थी। लेकिन आज वही कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। जबकि किसानों के आन्दोलन को बाहरी और विरोधी तत्व हवा दे रहे है जो देश मे अराजकता फैलाना चाहते है। ये किसान नही है लेकिन किसानों का मुखौटा पहनकर विरोध फैला रहे है और वार्ता के लिये किसानों और सरकार को आमने सामने नही आने दे रहे है। इस बिल मे साफ लिखा है कि किसान की फसलों का सौदा होगा किसान के खेत का नही। जबकि ऐसे कई मुद्दो पर किसानों को भडकाया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................