प्रशासन गांवो के संग अभियान से गांधीजी के ग्राम स्वराज का सपना होगा साकार -डॉ. हुडला

Dec 4, 2021 - 23:34
 0
प्रशासन गांवो के संग अभियान से गांधीजी के ग्राम स्वराज का सपना होगा साकार -डॉ. हुडला

महवा (दौसा, राजस्थान/ अवधेश अवस्थी) महवा विधायक डॉ.ओमप्रकाश हुडला ने आज महवा पंचायत समिति की ग्राम नाहिडा और बैजुपाड़ा पंचायत समिति की ढिगारिया भीम ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में भाग लिया और आम जन  की समस्याओ का मौके पर ही निवारण किया। उन्होंने नाहिडा में 64 पट्टे तथा 5 पेंसन भी वितरित किये |उन्होंने दोनों ग्राम पंचायत में विकास की बात करते हुए कहा की नाहिडा ग्राम पंचायत में हिन्डौन रोड से समसपुर वायां नाहिडा, सिकंदरपुर,साहिडा तक 3 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण होगा। साथ ही नाहिडा के लिए 143 लाख तथा साहिडा के लिए 97 लाख रुपये की लागत से हर घर तक पानी पहुचेगा  साथ ही ढिगारिया भीम ग्राम पंचायत में भी 540 लाख की लागत की पेयजल योजना से हर घर तक पानी पहुचेगा और 60 लाख की लागत से बांदीकुई रोड से देवकरण की ढाणी तक सड़क  बनेगी | ढगरिया भीम  में 110 पट्टा और 15 पेंशन तथा 12 जॉब कार्ड दिए गये | उन्होंने आगे कहा की इन कैंप से हमारी सभी की कोशिश हैं की आम जन की समस्याओ का जल्द से जल्द निवारण हो | उन्होंने अधिकारियो से आग्रह किया की जिस तरीके से पिछले दो महीने से उन्होंने लगातार बिना छुट्टी लिए इन कैंपो का आयोजन किया हैं उसी तरीके से आगे भी इन कैंपो का  सफलतापूर्वक आयोजन किया जावे | उन्होंने आगे कहा की आमजन को अभावों और समस्याओं से मुक्त करने के लिए मै प्रतिबद्ध हु और जन सुनवाई के जरिये जन समस्याओं के निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय प्रबन्ध सुनिश्चित हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर से लेकर ब्लॉक एवं जिलास्तर पर समस्या समाधान के लिए व्यवस्था की गई है।और मेरी भी कोशिश हैं की आम जन को इन कैंपो का भरपूर लाभ मिले।।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है