राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उकरूद का कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम 100% रहने पर ग्रामीणों ने विद्यालय स्टाफ व बच्चों का किया सम्मान

Jun 6, 2023 - 12:51
Jun 6, 2023 - 13:31
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उकरूद  का कक्षा 10 व 12 का परीक्षा परिणाम 100% रहने पर ग्रामीणों ने विद्यालय स्टाफ व बच्चों का किया सम्मान

महुआ,दौसा (अवधेश कुमार अवस्थी)

महुआ 6 जून महुआ विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयउकरूद का कक्षा 10 व 12वीं का परीक्षा परिणाम 100% रहने पर विद्यालय  का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं सहित प्रधानाचार्य रघुवीर मीणा व विद्यालय स्टाफ का  अभिभावकों सहित ग्रामीणों ने माला साफा पहनाकर सम्मान करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गांव में जुलूस निकाला 

विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर मीणा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा संजू मीणा कक्षा 12 ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान व रक्षिता ने 88% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान कक्षा 10 में दिलकुश प्रजापत ने 84% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान गोलमा मीणा ने 80% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया विद्यालय का कक्षा दसवीं व बारहवीं का परीक्षा परिणाम 100% रहने पर ग्रामीणों ने सभी प्रतिभावान छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय प्रधानाचार्य रघुवीर मीणा सहित विद्यालय स्टाफ का माला साफा पहनाकर मिठाई खिलाकर स्वागत कर बैंड बाजों के साथ जुलूस निकालकर विद्यालय स्टाफ व बच्चों की हौसला अफजाई की गई 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रघुवीर मीणा शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र दीक्षित व्याख्याता पुष्पेंद्र शर्मा विजय राम कश्यप अध्यापिका कैला मीणा कनिष्ठ  सहायक रवि सेन रिटायर्ड गार्ड गिरधारी मीणा बाबूलाल प्रजापत गिरधारी लाल मीणा गोपाल सेन सुरेश शर्मा चेतराम बेरवा सहित दर्जनों वरिष्ठ नागरिक व ग्रामीण जन मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................