जिले में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, पुलिस एवं बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से बैखौफ है माफिया

Jul 27, 2021 - 22:14
 0
जिले में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, पुलिस एवं बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से बैखौफ है माफिया

अलवर जिले की रैणी तहसील क्षेत्र के अनेक गांवों में अवैध खनन का कारोबार दिनोदिन बढ़ता ही जा रहा है। वन विभाग की अनदेखी के चलते रैणी उपखण्ड के आधा दर्जन से अधिक  जगहों पर अवैध खनन का कार्य दिन रात किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रैणी क्षेत्र में वन विभाग की ढीली कार्यवाहियों व अनदेखी के चलते क्षेत्र के गांव भूड़ा,  मकरोडा, भुलेरी, जामडोली, ईशवाणा, पाडली,  झाँकड़ा, बैरेर आदि गांवों के पहाड़ों से दिन रात पत्थर, मोरम मिट्टी का अवैध खनन कर बाहर मोटे भावो में बेचे जा रहे है। अवैध खनन का कार्य करने वाले ये लोग रात को मोरम मिट्टी डालने का कार्य करते है। जिससे लोगो की नींद हराम होती है। पत्थर का अवैध व्यापार करने वाले ये लोग रैणी कस्बा सहित आस पास के गांवो में दिन के समय भी बेरोकटोक भीड़ भाड़ वाले इलाकों से अपने ट्रैक्टर ट्रॉली सरपट दौड़ाते नजर आते है। बिना रुकावट चलने वाले ये साधन उपखंड अधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना के सामने से होकर भी गुजरते है। लेकिन इन पर किसी का ध्यान नही जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................