केलवा में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Jun 21, 2021 - 14:34
 0
केलवा में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

केलवा (राजसमन्द, राजस्थान) स्वच्छ हरित केलवा स्वामी विवेकानंद युवा मंडल नेहरु युवा केंद्र राजसमंद के तत्वधान में भिक्षु विहार में अंतरराष्ट्रीय का दिवस मनाया गया |
मंडल अध्यक्ष लालू राम ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को सामाजिक दूरी बनाते हुए आसन, योग,प्राणायाम करवाया गया | सर्वप्रथम ईश्वर वंदना से कार्यक्रम प्रारंभ किया गया इसके बाद विभिन्न मुद्रा योग करवाए गए | सभी को प्रतिदिन 15 मिनट योगा करने का संकल्प दिलाया |
इस दौरान मंडल संरक्षक महेंद्र कोठारी,अध्यक्ष लालू राम सिंधल, उपाध्यक्ष संजय सांवरिया, उप मंत्री भवानी शंकर, मीडिया प्रभारी विपुल, कुणाल,जितेंद्र महात्मा,शंभू माली, लक्ष्मी मेहता, दर्शना बोहरा,हंशा राठौड़ ,रिचीका सुथार, नेहा चोहान ,प्रमिला जैन, राजनंदिनी पटवा, पायल चौहान अादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
योग भारतीय संस्कृति की वो प्राचीन विधा है, जो मानव शरीर को नई ऊर्जा से भर देता है। इस अवसर पर मेरी सभी से अपील है कि जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन के लिए योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करें। प्रतिदिन आसन व प्राणायाम हमें निरोगी तथा स्वस्थ रखते हैं। ध्यान का अभ्यास तनावरहित रखने के साथ नई उमंग व नया जोश प्रदान करता है। कोरोना महामारी के दौर में योग का महत्त्व और अधिक बढ़ जाता है, जिसे अपनाकर हम सभी को स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनना चाहिए।

  • G ExpressNews

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................