जिले में औद्योगिक विकास के लिये सभी संस्थाऐं सहभागिता से आगे आयें - जिला कलक्टर

Sep 15, 2025 - 13:31
 0
जिले में औद्योगिक विकास के लिये सभी संस्थाऐं सहभागिता से आगे आयें - जिला कलक्टर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि औद्योगिक विकास के लिये सभी संस्थाऐं समन्वय से कार्य कर उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करते हुये सहभागी बनें। उन्होंने उद्यमियों को जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के सुदृढीकरण के लिये भामाशाह के रूप में आगे आने का आव्हान किया।
जिला कलक्टर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की शिकायत निवरण समिति एवं सीएसआर समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से ही रोजगार के साथ जिले के विकास को गति मिलेगी इसके लिये उद्यमियों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाऐं पारदर्शिता से समय पर मिलें। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिये अनुकूल वातावरण बनाने के लिये औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाओं के साथ ही समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाये। उन्होंने ब्रज औद्योगिक क्षेत्र में सडक, विद्युत, पेयजल से संबंधित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता करते हुये जल निकासी से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर ने आरबीएम से रीको के बीच निर्माणाधीन आरओबी 38 के निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग को गुणवत्ता के साथ तैयार कर आगामी सात दिवस में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बयाना लघुउद्योग महासंघ द्वारा भागीदार फर्म पंजीयन में प्रक्रिया सरलीकरण से संबंधित सुझाव पर प्रस्ताव संबंधित विभाग को भिजवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टीटी जेड क्षेत्र से संबंधित प्रकरण में अपना पक्ष रखने के लिये समिति में स्थानीय औद्योगिक संघ को भी सदस्य के लिये सक्षम स्तर पर पत्र लिखा जायेगा। उन्होंने रीको क्षेत्र में सडक एवं नाली निर्माण के कार्यों को गुणवत्ता से कराते हुये संबंधित औद्योगिक इकाईयों से समन्वय कर निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग के बारे में सूचना देने के निर्देश दिये। औद्योगिक संगठनों द्वारा जिले को यमुना एक्सप्रेस-वे मथुरा हाईवे से सीधा जोडने के प्रस्ताव को सरकार तक भिजवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने भरतपुर संभाग में कर्मचारी राज्यबीमा ईएसआई चिकित्सालय की स्थापना के प्रस्ताव भिजवाने, कृषि प्रसंस्करण प्रोत्साहन नीति के लम्बित प्रस्तावों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर ने जिले के औद्योगिक संगठनों, होटल एसोशिएशन के प्रतिनिधियों को आव्हान किया कि सीएसआर के तहत जिले के शैक्षणिक संस्थाओं में क्षतिग्रस्त कक्षा कक्ष के मरम्मत कार्य के लिये आगे आयें। जिले में शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिये भामाशाह के रूप में उद्यमी व प्रबुद्ध नागरिक आगे आयेंगे तो निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में भरतपुर आगे बढेगा। 
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक एवं महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सीएम गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक रीको एनसी वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी राधेश्याम गोयल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, राहुल बंसल, दीनदयाल सिंघल, विनीत अग्रवाल, मोहन बंसल, बनवाली लाल आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................