भाजपा कार्यकर्ताओ का परिचय कार्यक्रम हुआ आयोजित
कार्यकर्ता अनुशासन व अपनी कार्यशैली से अनूठी- दिलावर

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन) अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे मार्ग स्थित कस्बे के शेखा की बगीची पर हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा के जयपुर संभाग संगठन प्रभारी व विधायक मदन दिलावर के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यकर्त्ता परिचय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर दिलावर ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कारण जानी जाती है। कार्यकर्ता अनुशासन व अपनी कार्यशैली से अनूठी पहचान बनाकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की वजह से ही आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह नरूका ने सभी कार्यकर्ताओं का मदन दिलावर से परिचय कराते हुए कहा कि आपकी प्रदेश के दबंग नेताओं में गिनती है। संघ और पार्टी में आपका अमूल्य योगदान है।
इससे पूर्व अतिथियों ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि हनुमान मंदिर के महंत प्रहलाद महाराज व अध्यक्षता भाजपा मडंल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने की। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से संभाग प्रभारी को भारत माता का चित्र भेंट किया गया।इस अवसर पे जिला महामंत्री पवन जैन, एडवोकेट शिवलाल मीना, प्रदेश कार्यकारिणी से सोहनलाल सुलानिया, भाजपा नेता विजय समर्थलाल मीना, जिला मंत्री जितेंद्र राठौड़, अजय यादव, पालिकाध्यक्ष सतीश दुहारिया,जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति विजय शक्तिकेन्द्र प्रभारी प्रदीप शर्मा, जितेंद्र सैनी, भारत विकास परिषद जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक बजाज, बनी प्रसाद सैनी, सत्येंद्र सैनी, महावीर सेन सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।






