हारे का सहारा मित्र मंडल व शिक्षा विभाग की सोशल मीडिया टीम ने नवचयनित आरएएस अधिकारियों का किया सम्मान

Aug 4, 2021 - 21:33
 0
हारे का सहारा मित्र मंडल व शिक्षा विभाग की सोशल मीडिया टीम ने नवचयनित आरएएस अधिकारियों का किया सम्मान

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/महावीर सैन) कस्बे के कारोठ मार्ग स्थित भारतीय विद्या पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हारे का सहारा मित्र मंडल व राजगढ़ शिक्षा विभाग सोशल मीडिया की टीम द्वारा क्षेत्र के नवचयनित आरएएस अधिकारियों का सम्मान समारोह किया। कार्यक्रम ठिकाना गंगाबाग महंत प्रकाशदास महाराज के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका चैयरमैन सतीश दुहारिया ने की। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सरपंच संघ के ब्लाँक अध्यक्ष राजेश कुमार मीना, अतिरिक्त मुख्य ब्लाँक शिक्षा अधिकारी मुकेश राम मीना, पार्षद रूपनारायण मीना रहे। 
कार्यक्रम में नवचयनित आरएएस अधिकारी अनुपम मिश्रा, सारिका खण्डेलवाल, नीलम राठौड़ का मित्र मंडल की ओर से माला, बाबा श्याम का दुपट्टा व बाबा की तस्वीर भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंहत प्रकाशदास महाराज ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि प्रतिभाओं का सम्मान करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह सभी चयनित अधिकारी अपने परिवार ही नहीं अपितु पुरे राजगढ़ क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में नगरपालिका चैयरमैन सतीश दुहारिया, सरपंच संघ के अध्यक्ष राजेश मीना, लायंस क्लब के रीजन प्रशासक डा. खेमसिंह आर्य, भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार, वार्ड पार्षद गोविंद गुप्ता, भारत विकास परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष रामरतन तांबी, लायंस क्लब के ब्लॉक अध्यक्ष संजय राजस्थानी, निजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष मदनलाल शर्मा, प्रधानाचार्य अशोक मिश्रा, व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रदीप महावर, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित ने अपने विचार रखे। 
इस मौके पर नवचयनित आरएएस अधिकारियों ने कहा कि राजगढ़ की जनता की सेवा के लिए हम सब हमेशा तैयार रहेंगे। उन्होंने आने वाली पीढियों से भी अच्छी तैयारी कर राजगढ़ का नाम रोशन करने की बात गई। उन्होंने कहा कि हमेशा महिलाओं का सम्मान व गरीब लोगों का सम्मान हमारी प्रमुख प्राथमिकता होगी। इस मौके पर शिक्षा विभाग की सोशल मीडिया टीम व हारे का सहारा मित्र मंडल की ओर से लगभग 80 गरीब परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार गुप्ता, व्याख्याता शिवराम मीना, शुभम शर्मा, लल्लूराम मीना, लोकेश साहू, राहुल अग्रवाल, मनीष, राजेश, रोशनलाल, अशोक मुखिजा, दिनेश सैन, पूर्णिमा, राजेंद्र साहू,जगदीश पारखर, विममलता भदौरिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................