इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी में राष्ट्रीय सचिव पद पर कान्तिलाल मेघवाल को किया मनोनीत

Apr 6, 2021 - 02:49
 0
इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी में राष्ट्रीय सचिव पद पर कान्तिलाल मेघवाल को किया मनोनीत

जालौर (राजस्थान) जालौर जिले के उम्मेदाबाद के चमकते हुए सितारे एवं मेघवाल समाज के लाल एवं कर्णधार एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया नई दिल्ली के पत्रकार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवा कलमकार नाम से मशहूर कान्तिलाल मेघवाल को अपने क्षेत्र सहित सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर एवं उनकी कार्य के प्रति आस्था , निष्ठा , ईमानदारी एवं लग्न एवं सक्रियता को देखते हुए उनको कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह राजावत के अनुमोदन एवं राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सीमा मिश्रा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नुरेशा तिरकी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह - प्रभारी हेमन्त कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.सी.वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित राजस्थान सरकार के समस्त मंत्रियों के विचार विमर्श करने के बाद उनकी अनुशंसा पर पत्रकारिता जगत के शिरमौर राष्ट्रीय पत्रकारों में शुमार जालौर जिले के उम्मेदाबाद के निवासी कान्तिलाल मेघवाल को कांग्रेस पार्टी के इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड में राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।

मूल रूप से जालौर जिले के उम्मेदाबाद गाँव से निवासरत पत्रकार कान्तिलाल मेघवाल अब देश के कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ उनके राजनीतिक अनुभवों का लाभ लेकर सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश ही नही अपितु सम्पूर्ण भारत देश में अपने पद राष्ट्रीय सचिव के पद पर रहकर अपना दायित्व निभाकर समाजसेवा सहित कांग्रेस पार्टी के हित में एवं संपूर्ण देश में पदाधिकारियों की नियुक्तियां करेंगे। तथा देश में कांग्रेस पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए आम जनता की समस्याओं का समाधान करने का भरसक प्रयास करेंगे। पार्टी में राष्ट्रीय सचिव पद की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों में खुशी की लहर हैं। आपको जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि मेघवाल एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( पत्रकार प्रकोष्ठ) के पद पर भी रहकर भ्रष्टाचारियों का खात्मा कर रहे हैं। अब पत्रकार कान्तिलाल मेघवाल कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इन्डियन कांग्रेस कमेटी    में राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त कर जालौर जिले सहित सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत देश की कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारियों की नियुक्तियां करेंगे। एवं कार्यकारिणी को विस्तार पूर्वक राजस्थान प्रदेश सहित सम्पूर्ण देश की कार्यकारिणी का विस्तार कर कांग्रेस पार्टी के इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कांग्रेस वर्किंग कमेटी  को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। स्वयं इन्डियन कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर विपिन सिंह राजावत, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर सीमा मिश्रा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष नुरेशा तिर्की, राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह - प्रभारी हेमन्त कुमार मिश्रा ,राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राजस्थान सरकार के समस्त मंत्री, उनके अजीज मित्र भारत सरकार के फिल्म सेंसर बोर्ड के सदस्य शेख रईस अहमद एवं मेड़ता से कविता प्रजापत, सुप्रसिद्ध हरियाणा राज्य के गुडगांव से लेखिका सीमा गुलाटी,उनके भाई सचिन एवं माता - पिता तथा भाई - बहिनों ने भी सबसे पहले उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। युवा कलमकार मेघवाल को इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड कमेटी में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किये जाने पर उनके परिवार , समाजबंधुओं,कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों उनके मित्रों सहित सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश सहित सम्पूर्ण देश में खुशी की लहर हैं। अब युवा कलमकार मेघवाल अपने गाँव, जिले,राजस्थान प्रदेश सहित सम्पूर्ण देश में आम जनता की आवाज को बुलन्द करने का कार्य प्रमुखता से करेंगे। एवं युवा कलमकार मेघवाल को इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड वर्किंग कमेटी का राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किए जाने पर सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयाँ देने का ताँता लगा हुआ हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................