भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दी श्रद्धाजंली

May 14, 2021 - 11:51
 0
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर दी श्रद्धाजंली

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान/ महावीर सैन) राजगढ़ कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में कोविड -19 की त्रासदी में दुखद अनुभव के साथ सभी समाज के लोगों के अपने बिछड़े उन पुनीत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको श्रीहरि विष्णु अपने चरणों में स्थान दे पावन श्रद्धांजलि दी।ब्राह्मण समाज सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया की भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में अवतरित हुए भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव अक्षय तृतीया 14 मई को आ रहा है। उसे श्रद्धा पूर्वक मनाया जाये। कोरोना काल के कारण अबकी बार सामूहिक रूप से जन्मोत्सव न मना कर अपने घर पर ही कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने परिवार के साथ मनावे साथ ही परिवार के सदस्यों को भगवान श्री परशुराम के बारे में भी जानकारी देवे जिससे उनके बारे में समस्त परिवार को जानकारी हो सके। वैसे तो भगवान का अवतार किसी समाज विशेष के लिए नहीं होता है, वह पूरी सृष्टि के लिए होता है। इसकी पूजा समस्त समाज को करना चाहिए। हमारे समाज को गर्व है कि उन्होंने ब्राह्मण समाज में अवतार लिया था। उनका जन्मोत्सव धूमधाम से विधिवत पूजा अर्चना करके सायंकाल कम से कम पांच दीपक अपने घर पर अवश्य प्रज्जवलित किया जाये। इस समय श्री ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव प्रदीप शर्मा, मदन लाल शर्मा, अशोक पालीवाल, पं उदयभान, राजु भैया, अखिलेश वशिष्ठ, कपिल जैमन व समाज के प्रतिनिधि सम्मिलित हुये।
             -------

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................