कामिका एकादशी पर महिला मंडल ने किया श्याम संकीर्तन का आयोजन
खैरथल (अलवर, राजस्थान/हीरालाल भूरानी) श्याम महिला मंडल ने पुरानी अनाज मंडी में स्थित श्याम मंदिर में कामिका एकादशी पर श्याम संकीर्तन किया। इस मौके पर श्याम महिला मंडल ने बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर ज्योति गुप्ता, नेहा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल,कमला अग्रवाल,बेबी रानी, रचना शर्मा, बबीता खंडेलवाल, सीता शर्मा, रेखा शर्मा, अंजलि सैनी, भारती परवाना,किरण परवाना, शालिनी अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल सहित और भी अन्य महिलाएं मौजूद थी।


