राजस्थान राज्य भारत स्काउट जिला परिषद अलवर के बने मोरध्वज सिंह चौधरी उप प्रधान

Oct 5, 2021 - 16:09
 0
राजस्थान राज्य भारत स्काउट जिला परिषद अलवर के बने मोरध्वज सिंह चौधरी उप प्रधान

लक्ष्मणगढ़ ‌अलवर (गिर्राज प्रसाद सोलंकी)

लक्ष्मणगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट जिला परिषद अलवर की प्रथम वार्षिक अधिवेशन जिला मुख्यालय पर नजर बगीची में आयोजित हुआ। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शशिकांत बोहरा को जिला परिषद का प्रधान चुना गया। वही लक्ष्मणगढ़ कस्बे के स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान के निदेशक मोरध्वज सिंह चौधरी को राजस्थान राज्य भारत स्काउट जिला परिषद अलवर का उपप्रधान चुना गया। बाद में राजस्थान राज्य भारत स्काउट जिला परिषद अलवर के नवीन कार्यकारिणी व सदस्य व पदाधिकारियों के द्वारा मोरध्वज  सिंह चौधरी का साफा बंधन व माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। वही एलटी जमालुदीन खान, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य छगन लाल वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक छोटेलाल मास्टर, स्काउट मास्टर तरुण कटारा, कमरुदीन खान ने मोरध्वज सिंह चौधरी के उपप्रधान बनने पर खुशी प्रकट की ओर उनका साफा बन्धन व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................