बोलेरो की टक्कर से मोटर रिक्शा चालक घायल

Dec 15, 2021 - 13:54
 0
बोलेरो की टक्कर से मोटर रिक्शा चालक घायल

बयाना (भरतपुर, राजस्थान) बयाना के विभिन्न मार्गों पर इन दिनों बेकाबू मोटर वाहन लोगों की जान के दुश्मन बने हुए है। जिसका एक प्रमुख कारण एक वर्ग विशेष  के नादान वाहन चालक व मालिक भी बताए जाते हे। पुलिस व प्रशासन की ओर से सडक सुरक्षा अभियान व जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद भी ऐसे लोगों की आदतों में कोई बदलाव नही आ पा रहा है। बीते 24 घंटों में बयाना क्षेत्र में ऐसे बेकाबू वाहनों के चलते 3 अलग अलग सडक हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए भरतपुर रैफर करना पडा।बीती रात्रि को बयाना के ब्रम्हबाद रोड पर एक बेकाबू बोलेरो की टक्कर से एक मोटर रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी रोजीरोटी का एक मात्र साधन रिक्शा चकनाचूर हो गया। दुर्घटना के बाद बोलेरों चालक भागने में सफल रहा। दुर्घटना में घायल रिक्शाचालक गांव तुरतीपुरा निवासी प्रेमसिंह जाटव है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रैफर किया गया है। इसी प्रकार बयाना भरतपुर रोड पर टोल नाके के पास एक बेकाबू ट्रेक्टर की टक्कर से एक कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए व बयाना हिण्डौन रोड पर भी दो कारों की भिडंत में तीन जनें गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है