मुखर्जी ने देश में एक नियम, एक संविधान व एक झंडे के लिए किया संघर्ष

एक देश मे दो निशान, दो विधान को बताया गलत

Jul 7, 2021 - 14:25
 0
मुखर्जी ने देश में एक नियम, एक संविधान व एक झंडे के लिए किया संघर्ष

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा जिला संगठन द्वारा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित कर जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके जन्मदिन पर याद किया गया।
 मुख्य अतिथि बतौर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कालू लाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि अखंड भारत की सोच रखने वाले मुखर्जी ने देश हित में कई सामाजिक एवं ऐतिहासिक कार्य किए व पार्टी का गठन किया। जिसे भुलाया नही जा सकता, मुखर्जी अखंड भारत के  प्रतिमूर्ति थे। इस दौरान   गुर्जर ने बताया कि जम्मू कश्मीर में अन्य राज्यों के लोगों के जाने पर वीजा लेना पड़ता था वह एक समय था। संपूर्ण भारत में एक नियम एक संविधान और एक झंडा हो, इसके लिए मुखर्जी संघर्ष करते रहे। उन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान, और दो प्रधान को गलत बताया। उनके अधूरे रहे सपने को साकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर में धारा 370 को हटाकर किया 
इस  अदम्य साहसी फैसले का स्वागत पूरे हिंदुस्तान ने किया आज भारत देश अखंड भारत होने कि दिशा में खड़ा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने कहा कि मुखर्जी ने देश को सही दिशा में ले जाने के लिए जन संघ का गठन किया गया जो कि आज  विशाल  वटवृक्ष के रूप  में भाजपा बनी मुखर्जी त्याग, तपस्या एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति के रूप में जाने जाते हैं।  इस दौरान जिला संगठन प्रभारी दिनेश भट्ट एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल भी मौजूद रहे मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनको  पुष्प अर्पित कर सेवा को समर्पित दिवस के रूप में मनाया गया। वही कार्यकर्ताओं ने पंडित मुखर्जी के बताए  पद चिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजा साथ वैष्णव ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री बाबूलाल टाक, उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद शोभिका जागेटिया, कैलाश जीनगर, ललित अग्रवाल, नंदलाल गुर्जर, , महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू पालीवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सेन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र गुर्जर, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पूरण डीडवानिया, अल्पसंसहयक मोर्चा जिला अध्यक्ष इमरान कायमखानी, आदि मौजूद थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................