बिजली विभाग की लापरवाही: शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, जर्जर खंभा मकान पर गिरा, मंडरा रहा करंट के डर का साया

Aug 9, 2022 - 16:08
 0
बिजली विभाग की लापरवाही: शिकायत के बाद भी नहीं हुई सुनवाई, जर्जर खंभा मकान पर गिरा, मंडरा रहा करंट के डर का साया

मामला बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ शहर का है जहां एक मुख्य मार्ग पर स्थित बिजली के जर्जर खंभे की शिकायत है वार्ड 19 के वासी बिजली विभाग को कई बार दे चुके हैं लेकिन बिजली विभाग आंखें बंद कर लापरवाह बना हुआ है शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया लिहाजा बिजली का जर्जर खंभा एक रहवासी मकान पर आ गिरा, लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की व्यवस्था भी जर्जर हो चुकी है यहां आमजन की कोई सुनवाई नहीं होती लगातार विभाग में छोटी-बड़ी समस्याओं के अंबार लगे रहते हैं
हम आपको बता दें कि बिग्गा बॉस के वर्ग 19 स्थित देवीलाल कमल किशोर तोषनीवाल के घर के आगे लगा विद्युत विभाग का जर्जर खंभा आज देवीलाल के मकान के ऊपर आ गिरा, जिसके बाद कई घरों के परिवारों पर करंट के डर का साया मंडरा रहा है वही राजकुमार झूमर और देवीलाल ने बताया कि पिछले 1 साल से कई बार वार्डवासी पार्षद में बिजली विभाग को शिकायत दे चुके हैं, इतना ही नहीं 19 मार्च 2021 को जर्जर खंभे की शिकायत ऑनलाइन भी की गई थी लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई विद्युत पोल गिरने के बाद भी विभाग में संपर्क का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जिम्मेदारों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है, स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में अनेकों जगह पर जर्जर खंभे खड़े हुए हैं शिकायतों के बाद भी विभाग इनकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है बिग्गा बॉस के नागरिकों ने इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है