सबलपुर मे कृषि कार्य करते समय एक व्यक्ति की मौत

Nov 14, 2021 - 21:45
 0
सबलपुर मे कृषि कार्य करते समय एक व्यक्ति की मौत

मकराना (नागौर, राजस्थान/ मोहम्मद शहजाद) - मकराना उपखंड के ग्राम सबलपुर में आज रविवार को कृषि कार्य करते समय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि सबलपुर निवासी कैलाशपुरी पुत्र सवाई पुरी उम्र 50 वर्ष जो अपने ही खेत में कृषि का कार्य कर रहा था। इस दौरान जहरीले जीव ने काट लिया। जिसकी वजह से वह अचेत हो गया। जिसे अचेत अवस्था में मकराना के उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मोर्चरी में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं मकराना पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................