परोपकारी कर्म ही बनाते है मानव क़ो इतिहास पुरुष -विधायक खैरिया

Aug 27, 2021 - 22:44
 0
परोपकारी कर्म ही बनाते है मानव क़ो इतिहास पुरुष -विधायक खैरिया

खैरथल (अलवर,राजस्थान/ हीरालाल भूरानी) क्षेत्रीय विधायक दीपचंद खैरिया ने कहा कि परोपकारी कर्म और सोच ही इंसान को महान बनाती है। संयोजक धीरज गुरनानी ने बताया किवे वल्लभग्राम में केबीसी परिसर में सर्वोदयी नेता मुखी मेवाराम की 8वीं पुण्यतिथी कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि के संबोधित कर रहे थे। प्रारम्भ में मेवाराम के स्मारक पर सभी ने नमन कर पुष्पांजंली अर्पित की।
प्रमुख संतों स्वामी गोबिन्दगिरी महाराज, संत शिरोमणी कल्याण सांई, स्वामी लीलाशाह आश्रम के सेवक पीताबंर दास, मोठूका के शंकर भगत,भानु सांई के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विधायक दीपचंद खैरिया, पार्षद जाजन मूलानी व संरपंच मोठूगा शंकर भगत को सम्मानित करने के साथ अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।
कार्यक्रम में व्यापार समिति के अध्यक्ष अशोक डाटा, डीसीसी के जिला उपाध्यक्ष गिरीश डाटा, अर्जुन असरानी, जयपुर से नारायण केवलानी, दौलत भारती, मुखी अशोक गुरनानी, मुखी वासदेव दासवानी, घनश्याम भारती, मोहन गुरनानी, शिवचरण गुप्ता, जसवंत आर्य, जय हेडाऊ, किशोर असरानी, देवानन्द गुरनानी, नारायण छंगाणी, दुल्हाना मूलानी, हरीश गुरनानी, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष खेमचंद रोघा, देवानन्द गुरनानी आदि मौजूद रहे। संचालन जाजन मूलानी ने किया।धीरज गुरनानी ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................