हाथरस की निर्भया हत्याकाण्ड के विरोध में जुलूस प्रदर्शन कर पुतले फूंके

Oct 3, 2020 - 14:27
 1
हाथरस की निर्भया हत्याकाण्ड के विरोध में जुलूस प्रदर्शन कर पुतले फूंके

बयाना भरतपुर

बयाना,02 अक्टूबर। हाथरस में दुष्कर्म के बाद हुऐ निर्भया हत्याकाण्ड के विरोध में शुक्रबार को तीसरे दिन भी वाल्मिकी समाज सहित विभिन्न संगठनो की ओर से कस्बे में जुलूस प्रदर्शन कर आरोपियो को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग करते हुऐ प्रधानमंत्री मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के पुतलो का दहन किया। उन्होने इस दौरान भाजपा सरकार पर आरोपियो को बचाने व मामले को लेकर देश को गुमराह करने के आरोप लगाते हुऐ निर्भया का रात्रि को गोपनीय तरीके से दाह संस्कार किये जाने पर भी रोष जताया। और इस मामले दोषी पुलिस व प्रशासन के अधिकारियो के विरूद्व भी कार्यवाही की मांग की। इससे पूर्व गुरूवार रात्रि को भी कस्बे मे कैण्डल मार्च निकाल कर हाथरस की निर्भया को श्रद्वांजली अर्पित करते हुऐ नारेबाजी भी की गई। इस दौरान वाल्मिकी समाज युवा संगठन, राष्ट्रीय वंचित लोकमंच, बहुजन समाज पार्टी , मिशन काशीराम, सहित अन्य संगठनो के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। इधर इस हत्याकाण्ड के विरोध में कस्बे के वाल्मिकी समाज की ओर से शुक्रबार को एक दिवसीय सफाई कार्य बन्द हडताल की। जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई। इधर ब्राहमण समाज कलसाडा के मनोज उपाध्याय ने भी हाथरस में हुऐ बर्बर हत्याकाण्ड के आरोपियो को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग करते हुऐ वहां की राज्य व केन्द्र सरकार से पीडित परिवार को उचित आर्थिक सहायता व न्याय दिलाये जाने की मांग की। 

बयाना से राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow