जिले में 13 ग्राम पंचायतों पर आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में घर बैठे होगा समस्याओं का निराकरण - विधायक वैर

शिविरों में आने वाला नागरिक निराश होकर नहीं लौटे - जिला प्रभारी सचिव

Sep 17, 2025 - 14:33
 0
जिले में 13 ग्राम पंचायतों पर आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में घर बैठे होगा समस्याओं का निराकरण - विधायक वैर
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के निराकरण व योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिये ग्रामीण सेवा शिविर के तहत बुधवार को 13 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किये गये। जिला प्रभारी सचिव एवं परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी, संभागीय आयुक्त डाॅ. टीना सोनी, जिला कलक्टर कमर चैधरी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने शिविरों का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों के माध्यम से मौके पर ही पात्रजनों को लाभान्वित करवाया।
ग्रामीण सेवा शिविर का जिला स्तरीय आयोजन वैर पंचायत समिति के ग्राम सरसेना में आयोजित किया गया जिसमें विधायक बहादुर सिंह कोली, जिला प्रभारी सचिव शुचि त्यागी, संभागीय आयुक्त डॉ टीना सोनी, जिला कलेक्टर कमर चैधरी ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर शिविर में किए गए कार्यों की जानकारी ली। अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये। 
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के सुख-दुख में हमेशा साथ है, ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पडें इसके लिये यह अभियान चलाये गये हैं। उन्होंने सभी विभागों को माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शिविरों में जनता के कार्यों को मौके पर पूरा करते हुये योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने शिविर में जनसुनवाई करते हुये पेयजल, विद्युत, राजस्व, पंचायती राज एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को त्वरित लाभ देने के निर्देश दिये। 
जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि अधिकारी शिविर आयोजन से पूर्व क्षेत्र की जनता को पूरी जानकारी देकर प्रमुख समस्याओं को सूचीबद्ध करें तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सत्यापन करने के साथ पात्रजनों को शिविर में लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ आयें, विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन को देेते हुये शिविरों में सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूरा करें। उन्होंने मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सार्वजनिक समस्याओं का समाधान करने के साथ व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं से भी अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। 
संभागीय आयुक्त ने कहा कि राजस्व विभाग इस प्रकार कार्य करे कि काश्तकारों की लम्बित समस्याओं का मौके पर समाधान हो, विकास कार्य का सत्यापन करते हुये विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक भी लें। उन्होंने शिविर में आने वाले सभी नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक दस्तावेजों को तैयार करने में भी प्रोएक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिये। 
जिला कलक्टर ने विभागवार स्टाॅल का निरीक्षण कर किसानों को पीएम सम्मान निधि, खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी, सामाजिक सुरक्षा के पेंशनरों का सत्यापन एवं स्वामित्व योजना के सभी पात्रजनों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग योजनाओं की जानकारी देकर पात्रजनों को शतप्रतिशत लाभान्वित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पशुधन का मंगला बीमा योजना में पंजीकृत करने, टीवी स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहकारिता के नये कानूनों की जानकारी देने के निर्देश दिये। सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। उपखण्ड अधिकारी वैर सचिन यादव ने शिविर की प्रगति के बारे में बताया। सरपंच प्रतिनिधि राकेश कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। इस अवसर पर बडी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................