पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Oct 14, 2020 - 18:32
 0
पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपित को पुलिस ने  किया गिरफ्तार

भरतपुर,राजस्थान 
डीग (14 अक्टूबर) डीग उप खंड की खोह थाना पुलिस ने करीब पौने 4 साल पहले गांव गढ़ी मेवात में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए चोरी और लूट के एक आरोपी को सेंट्रल जेल अलवर से न्यायालय के प्रोडक्शन वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी धारा सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपित अज्जी उर्फ इलियास मेंव गांव कावान  का बास थाना खोह का निवासी है। इसके खिलाफ तत्कालीन विशेष पुलिस दल के सीआई लखन सिंह खटाना ने 15 मार्च 2016 को गांव गढ़ी मेंवात  थाना खोह में दबिश देने गई पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकलने का  मुकदमा  थाना खोह में दर्ज कराया गया था।

  •  पदम चंद जैन की रिपोट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow