विना मास्क पहने 21 जनों से पुलिस ने वसूला 4200 रुपये जुर्माना

Jul 26, 2020 - 00:46
 0
विना मास्क पहने 21 जनों से पुलिस ने वसूला 4200 रुपये जुर्माना

डीग भरतपुर

डीग -25 जुलाई पुलिस ने शनिवार को सार्वजनिक स्थानों पर माक्स नहीं पहनने पर 21 लोगों के चालान कर 4200 रुपए जुर्माना वसूला है।

हेड कांस्टेबल भगवान सिंह ने बताया है कि उन्होंने शनिवार को डीग कस्बे के लक्ष्मण मंदिर भूडा गेट नई सड़क गणेश मंदिर और मुख्य बाजार में  बिना माक्स पहने  21 जनों के चालान काट कर 4200 रुपए जुर्माना राशि वसूल की है। गौरतलब है की पिछले 4 दिनों में डीग उपखंड में 15 जने कोरोना पॉजिटिव मिले हैं लेकिन इस सब के बावजूद लोग सार्वजनिक स्थानों पर बिना माक्स पहने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow