विहिप की बैठक में राम जन्मभूमि निर्माण का समर्थन

Aug 11, 2020 - 02:13
 0
विहिप की बैठक में राम जन्मभूमि निर्माण का समर्थन

बयाना भरतपुर

बयाना 10 अगस्त। विहिप की बैठक गांव सिंघाडा में प्रभुदयाल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण भी मौजूद रहे। बैठक में सभी लोगों ने भगवान राम के जयकारे लगाते हुए रामजन्मभूमि निर्माण का समर्थन व प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि अब हमें देश धर्म की रक्षा के लिए एक जुट होने की आवश्यकता है। बैठक में विहिप नेता मधुसूदन शर्मा, ने भी विचार व्यक्त किए। संगठन के प्रखंड मंत्री माखनलाल शर्मा के अनुसार बैठक में सिंघाडा खंड की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संरक्षक अशोक कुमार, संयोजक अनिल, अध्यक्ष रवि, मंत्री सियाराम, उपाध्यक्ष भगवानसिंह, सह संयोजक पुष्पेन्द्र, गौरक्षा प्रमुख शैलेष, मीडिया प्रभारी धीरज, को मनोनीत किया गया। बैठक में विशन कटारा, माखन पंडित, कुलदीप, प्रवीण, विनोद,चंद्रभान, आदि भी मौजूद रहे।

संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow