बीएम. पब्लिक स्कूल हलैना में पं.जवाहर लाल नेहरू जयंती पर खेलकूद
हलैना( विष्णु मित्तल) बी.एम. पब्लिक स्कूल हलैना में बाल दिवस के रूप में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रिन्सीपल सोनवीर कुन्तल ने सभी विद्यार्थियों की हँसी में चार चाँद लगाए l
विद्यार्थियों ने अनेक खेलों में भाग लिया जो निम्न हैं-लम्बी कूद, ऊँची कूद, कबड्डी, खो-खो, दौड, रस्साकशी आदि l
इन सभी खेलों में बच्चों ने सफलता पूर्वक भाग लिया और अनेक प्रकार के करतब दिखाए जैसे कि - योगा, नृत्य सुन्दर -सुन्दर झाँकियाँ एवं चाचा नेहरू के स्वरूप की सुन्दर चित्रकारी पेश की विद्यालय की छात्रा गुंजन शर्मा ने स्वतंत्र भारत की स्थिति एवं खेलों के महत्व को दर्शाया l बी.एम. पब्लिक स्कूल हलैना में ऐसे अद्वितीय कार्यक्रम हर वर्ष होते रहते हैंl
इस विद्यालय में बच्चों को औपचारिक एवं अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप यहाँ से राजस्थान में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निकलकर सामने आते हैं l
इस सुनहरे अवसर पर सोनवीर सिंह (H.O.D.of school) ने मंच संचालन किया, भूपेंद्र सर(विज्ञान), एवं पारुल मैंम शारीरिक शिक्षिका ने खेलों के नियम सिखाए , समीम खान (संस्कृत) एवं प्रकाश सर(हिंदी) ने काव्यपाठ किया, अजय सर (सामाजिक अध्ययन) ने देश के स्वतंत्रता नायकों के योदान पर प्रकाश डाला l