रेनू मिश्रा को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज जनपद का बनाया गया अध्यक्ष

Jan 6, 2022 - 22:14
 1
रेनू मिश्रा को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज जनपद का बनाया गया अध्यक्ष

सूरजगढ़ (झुञ्झुणु, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) राष्ट्रीय सामाजिक संगठन आदर्श समाज समिति इंडिया ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की रेनू मिश्रा 'दीपशिखा' को प्रयागराज शहर और प्रयागराज जनपद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यालय आदेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में रेनू मिश्रा को प्रयागराज जनपद का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए 30 दिवस में प्रयागराज जनपद के सभी जिलों व प्रयागराज शहर की कार्यकारिणी का गठन करने के निर्देश दिये हैं। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि रेनू मिश्रा 'दीपशिखा' प्रयागराज की रहने वाली हैं और आदर्श समाज समिति इंडिया की वरिष्ठ सदस्य हैं। वे शिक्षा, समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। उनके मन में विद्यमान साहित्य प्रेम और राष्ट्रप्रेम को देखते हुए संगठन में उचित स्थान दिया गया है। श्रीमती रेनू मिश्रा 'दीपशिखा' निरंतर साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेती रहती हैं। वे एक अच्छी लेखक और कवयित्री हैं। गत् दिनों उनकी एक पुस्तक "पल्लव" प्रकाशित हुई है। रेनू मिश्रा की नियुक्ति से आदर्श समाज समिति इंडिया द्वारा संचालित सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों को गति और दिशा मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है