जरूरतमंद घरेलू उपभोक्ताओं को हाथों हाथ विधुत कनैक्शन देने के लिए शुरू किया विधुत कनैक्शन आपके द्वार अभियान

Aug 2, 2020 - 00:05
 0
जरूरतमंद घरेलू उपभोक्ताओं को हाथों हाथ विधुत कनैक्शन देने के लिए शुरू किया विधुत कनैक्शन आपके द्वार अभियान

बयाना,भरतपुर 
बयाना 01 अगस्त।  डिस्काॅम की ओर से विधुत चोरी व छीजत की रोकथाम के लिए चलाए गए विशेष अभियान के बाद अब जरूरतमंद घरेलू उपभोक्ताओं को विधुत कनैक्शन हाथों हाथ देने का अभियान भी शुरू किया गया है। निगम के सहायक अभियंता विवेक शर्मा के अनुसार अब डिस्काॅम की योजना के तहत गांव गांव शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की फाईलें मौके पर ही जमा कर उन्हें विधुत कनैक्शन जारी किए जा रहे हैै। शनिवार को भी उपखंड के गांव ब्रम्हबाद में अधिशाषी अभियंता अजय चैधरी के निर्देशन में आयोजित शिविर में 50 जनों की फाईलें जमा की गई। जिनमें 45 आवेदकों की मौके पर ही डिमांड  राशी जमा कर 25 जनों के विधुत कनैक्शन तुरंत जारी किए गए। शेष आवेदकों के कनैक्शन भी शीघ्र जोडे जाऐंगें तथा पांच अन्य आवेदकों की ओर से पूर्व की बकाया राशि व वीसीआर की राशि जमा नही कराए जाने से उनका निस्तारण नही हो सका। शिविर में दौरान सहायक अभियंता विवेक शर्मा, व कनिष्ठ अभियंता पंकजसिंह आदि ने ग्रामीणों व विधुत उपभोक्ताओं के विधुत संबंधी अभाव अभियोग सुने व उनका निराकरण किया। उन्होंने ग्रामीणों को विधुत चोरी व बिजली का दुरूप्योग नही करने के लिए भी प्रेरित किया। शिविर में मनोज शर्मा, अतरसिंह, ओमवीर, राजूलाल, मानसिंह, दिनेश चंद, कृष्णमुरारी ओझा, नरेश गुर्जर, विनोद गुप्ता, आदि ने भी विशेष योगदान दिया। 

  • बयाना संवाददाता राजीव झालानी की रिपोर्ट 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow