राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के नवनियुक्त युवा जिला मंत्री रोहित शर्मा का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत सम्मान

Sep 23, 2021 - 01:12
 0
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के नवनियुक्त युवा जिला मंत्री रोहित शर्मा का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत सम्मान

कामां (भरतपुर, राजस्थान/हरिओम मीणा) राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भरतपुर जिला अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा एडवोकेट द्वारा ब्राह्मण समाज का विस्तार करते हुए रोहित शर्मा उर्फ फंटू लाल पुत्र रमेश चंद शर्मा निवासी जुरहरा को भरतपुर जिले में युवा जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है जिसके चलते ब्राह्मण समाज जुरहरा के पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए मंगलवार को कस्बे के गंगा मंदिर स्थित प्रांगण में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत भरतपुर जिले के नवनियुक्त युवा जिला मंत्री रोहित शर्मा उर्फ फंटूलाल जुरहरा का माल्यार्पण कर व साफा बांध तथा प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया स्वागत सम्मान के बाद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के नवनियुक्त युवा जिला मंत्री फंटू लाल जुरहरा ने कहा कि विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के लोगों को ब्राह्मण परिवार के रूप में एकजुटता यह दर्शाता है कि हम ब्राम्हण एक है एवं राजस्थान में जितने भी ब्राह्मण संगठन है सब एकजुट होकर के एक साथ काम करेंगे। सभी ब्राह्मण संगठन का सिर्फ एक ही उद्देश्य होता है अपने ब्राह्मण परिवार को एकजुट करना और कहा हम ब्राह्मणों के उत्थान के लिए एक दूसरे का सहयोग बहुत ही जरूरी है। फंटू लाल जुरहरा ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ मैं जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी ब्राह्मण एकजुट हो तथा ब्राह्मण समाज में व्याप्त कुरीतियां दूर हों समाज में एकता तथा आपस में प्रेम में भाईचारा बना रहे रोहित शर्मा फंटू लाल की नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज जुरहरा तथा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों ने दूरभाष के जरिए बधाई प्रेषित की फंटू लाल जुरहरा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही जुरहरा में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जुरहेरा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान ब्राह्मण समाज के पंडित गोवर्धन लाल जोशी,डॉ महेश चंद्र वृन्दानिया, डॉ सोहनलाल शर्मा,मुन्ना लाल शर्मा,राहुल शर्मा, दुर्गेश शास्त्री, अखिल वशिष्ठ, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष के रविन्द्र  जैन, सोनू पाराशर तथा मोनू पाराशर सहित ब्राह्मण समाज के अन्य लोग उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................