आरएएस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान

Jul 20, 2021 - 21:29
 0
आरएएस परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान

ड़ीग (भरतपुर,राजस्थान) ड़ीग नगर पालिका कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में आरएएस परीक्षा- 2018 में ड़ीग कस्बे से चयनित अभ्यर्थियों सुमन शर्मा, प्रेमलता कश्यप और पुष्पेंद्र कश्यप का पालिका अध्यक्ष निरंजन टकसालिया द्वारा माला और दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
पॉलिका अध्यक्ष टकसालिया ने अपने संबोधन में चयनित अभ्यर्थियों को कर्म पथ पर अग्रसर रहकर लोगों की सेवा करते हुए जीवन में उन्नति करने का संदेश दिया।  इस मौके पर पार्षद राहुल लवानिया, अनुपम सिंह, मनोनीत पार्षद सोहनलाल भारती, पार्षद प्रतिनिधि गौरव सोनी विष्णु शर्मा जयप्रकाश तमोलिया, गुड्डू गुड्डू जाटव , पूर्व पार्षद ब्रजराज सिंह  मौजूद थे।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................