महाविद्यालय की छात्राओं को स्कूटी मिलने पर दिखा उत्साह: चेहरे पर छाई खुशी

Dec 24, 2022 - 16:13
Dec 24, 2022 - 16:15
 0
महाविद्यालय की छात्राओं को स्कूटी मिलने पर दिखा उत्साह:  चेहरे पर छाई खुशी

कठूमर (अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में शनिवार को स्कूटी के साथ छात्राओं के पहुंचने पर प्रोफ़सर सुरेंद्र कुमार मीणा, डॉ रामसिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर देशराज गुर्जर आदि स्टाफ की मौजूदगी में व छात्र छात्राओं के द्वारा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान छात्रा प्रगति गुर्जर, मिथिलेश गुर्जर व हेमलता बाई मीणा ने विधार्थियों से शिक्षा में नियमित लगन के साथ मेहनत कर अपने माता-पिता, गुरुजन और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान देशराज गुर्जर कुमार ने बताया कि प्रगति गुर्जर, मिथलेश गुर्जर को देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत और हेमलता बाई मीणा को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के सत्र 2020-21के तहत मिली है। छात्राओं को स्कूटी मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार हुआ और उन्हें आगे लगन के साथ कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिली है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है