शास्त्री नगर के घरो, चौराहों पर जगमगाए दीपक सजी रंगोली

Jun 19, 2021 - 21:34
 0
शास्त्री नगर के घरो, चौराहों पर जगमगाए दीपक सजी रंगोली

भीलवाड़ा (राजस्थान) शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा ,महिला मंडल ,युवा संगठन के तत्वाधान शास्त्री नगर के 5 प्रमुख चौराहे साय 7 बजते ही जगमगा उठे माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति दिवस महेश नवमी 2021 के उपलक्ष पर समाज जन ने अपने अपने घरों पर भगवान महेश का अभिषेक कर गोधूलिक बेला में घरों के बाहर एव चौराहों पर दीप प्रज्वलन कर रंगोली बनाई महिला मंडल ने शास्त्री नगर के विभिन्न चौराहों पर आकर्षक रंगोली सजाकर महेश नवमी के पावन पर्व का संदेश दिया
क्षेत्रीय सभा अध्यक्ष संजय जागेटिया मंत्री राजेंद्र तोषनीवाल ने बताया कि इंडियन बैंक चौराहा, सोलंकी टॉकीज रोड माहेश्वरी भवन शास्त्री नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड सगस जी मंदिर एवं रामेश्वर सर्कल कुमुद -जमुना विहार चौराहे पर शास्त्री नगर महेश्वरी सभा के पदाधिकारियों द्वारा सैकड़ों दीपक जलाकर पांच चौराहों को साय कालीन वेला में दीपावली जैसे रोशन किया सभी चौराहों पर समाज जन द्वारा जय महेश के नारे भी लगाए गए आज साय कालीन बेला में सभी माहेश्वरी परिवार पुरुष सफेद वस्त्र एवं महिलाएं पीली साड़ी पहन कर अपने अपने घरों के बाहर दीपक जलाकर रंगोली सजाकर भगवान महेश को आहान किया। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि इस अवसर पर सत्यनारायण मुंन्दडा, मधु जाजू, पीयूष डांड, सुशील मारोठिया ,गायत्री मुन्दडा, दिनेश पटवारी ,मनोज जागेटिया ,बालमुकुंद सोमानी, दीपक मेलाणा, रमेश अजमेरा ,शीतल सोडाणी, मिताली झवर मोहाली झवर ,प्रहलाद मंडोरा ,अशोक चैचानी मधु समदानी, शारदा माहेश्वरी ने पूरा सहयोग किया

  • रिपोर्ट:- बृजेश शर्मा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................