मूलभूत सुविधाओं का भी मोहताज राधेनगर के वाशिंदे, कॉलोनी में जगह-जगह जमा है कूड़े का ढेर, नही आता सफाई कर्मचारी

घरों में पीने के पानी के साथ जाता है नाली का गंदा पानी

Dec 8, 2021 - 21:01
 0
मूलभूत सुविधाओं का भी मोहताज राधेनगर के वाशिंदे, कॉलोनी में जगह-जगह जमा है कूड़े का ढेर, नही आता सफाई कर्मचारी

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) पुर रोड स्थित राधे नगर कॉलोनी के निवासी भी मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं। कॉलोनी में तमाम तरह की समस्याएं उत्पन्न हो चुकी हैं, जो खत्म होने का नाम ही नही ले रही है, जन प्रतिनिधियों द्वारा विशेष रुचि नही लेने से यहां के वाशिंदे पूरी तरह से नाउम्मीद हो चुके हैं। पूर्व में भी कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया, व धरने प्रदर्शन किए गए लेकिन उनके कान तक जूं तक नही रेंगी ,यहां के अधिकांश निवासियों को अपने वार्ड के पार्षद का नाम तक नहीं पता।

कॉलोनी के लोग सबसे ज्यादा नाली निर्माण ,सड़क व्यवस्था, सफाई अव्यवस्था से परेशान हैं। कॉलोनी में एक भी कूड़ा दान नहीं है। गलियों में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। खाली प्लॉट गन्दे पानी से पटे हुए हैं। यहां के निवासी खुद ही कूड़े को साफ करते हैं। लेकिन कॉलोनी में इतना कूड़ा एकत्रित हो जाता है कि उसे पूरी तरह से साफ करना निवासियों के बस की नहीं। सफाई कर्मचारी पूरी तरह से गौण नजर आते हैं, कभी-कभार आते हैं, लेकिन वे गलियों की सफाई नहीं करते। 

  • नालियों का बुरा हाल

कॉलोनी की नालियों का बुरा हाल हुआ पड़ा है अधिकांश नालियां गली में उफान मार रही हैं जगह-जगह नालियां टूटी हुई हैं। पक्की नालियां कम ही जगहों पर हैं। जो पक्की हैं उनकी उंचाई काफी कम है। निवासियों ने बताया कि कॉलोनी में नालियों के होने का कोई मतलब नहीं है, पानी तो गली में ही बहता है। लोगों ने खुद ही यहां की नालियों की मरम्मत कराई। कूड़े का ढेर न केवल गलियों बल्कि नालियों में भी है। इनको साफ करने के लिए कोई नहीं आता। निवासियों ने बताया कि वे खुद ही प्राइवेट मजदूर लगाकर सफाई करवाते हैं।

  • सीवर सिस्टम है ही नहीं

सीवर सिस्टम न होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवासीय कॉलोनी होने के बावजूद आज तक सीवर लाइन नहीं बिछाई गई है। सीवर का गंदा पानी नालियों में ही बहता है। जिससे हर समय बदबू का माहौल रहता है। निवासियों ने बताया कि गंदगी के माहौल से यहां पर कई बीमारियां फैलती हैं। मच्छरों की तो भरमार है। बारिश में तो और बुरा हाल हो जाता है। गलियां उंची-नीची हैं

  • नाली के पास है पानी की पाइप

कॉलोनी के कुछ ही घरों में पानी का कनेक्शन है। पानी की पाइप मजबूत नहीं है। वह कई जगहों से क्रैक हो चुकी है। यही नहीं पानी की पाइप लाइन नाली के बराबर से ही जा रही है। ऐसे में नाली का गंदा पानी पीने के पानी के पाइप के सहारे घरों में जाता है। बारिश में पानी गंदा और बदबूदार आता है। गंदा पानी पीकर लोग अक्सर बीमार पड़ जाते हैं। इसके अलावा अधिकांश गलियों में स्ट्रीट लाइटें तक नही है
सफाई यहां की प्रमुख समस्या है। पर का कोई सफाई कर्मी नहीं आता। कूड़े का ढेर गलियों में ही लगा रहता है। कूड़ा फेंकने की जगह ही नहीं है। यहां के निवासी खुद ही गलियों की सफाई करते हैं।
-

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है