ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री गुढा को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

Nov 29, 2021 - 11:11
 0
ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री गुढा को मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

उदयपुरवाटी (झुंझुनूं, राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) गुढ़ागौड़जी- लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट झुंझुनूं के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राजस्थान सरकार मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ट्रस्ट प्रभारी मनोज गनोलिया ने बताया कि दिव्यांगों व विधवा महिलाओं की पेंशन बढ़ाने हेतु यह ज्ञापन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि वर्तमान में 
राजस्थान में दिव्यांगो व विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में 750 रुपए मिल रहे है। जबकि अन्य राज्यों में 22 सौ रुपये तक पेंशन मिल रही है। दिव्यांगो व विधवाओं महिलाओं का जीवकोपार्जन के अन्य साधन नही होने के कारण इस मंहगाई के दौर में 750 रुपये बेहद कम राशि है। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के द्वारा दिव्यांगो व विधवा महिलाओं की पेंशन बढ़ाने की मांग पिछले दो साल से की जा रही। ज्ञापन देने वालों में ट्रस्ट के सदस्य मनीष सिसोदिया, मुकेश कुमार, मनोज, विक्रम सिंह, महेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है