कठूमर उपखंड मुख्यालय पर स्थित औषधालय में नहीं है चिकित्सक आमजन परेशान

Jan 13, 2023 - 21:11
Jan 13, 2023 - 21:43
 0
कठूमर उपखंड मुख्यालय पर स्थित औषधालय में नहीं है चिकित्सक आमजन परेशान

कठूमर (अलवर, राजस्थान /अशोक भारद्वाज) कठूमर उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को एसडीएम लाखन सिंह गुर्जर को क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों के द्वारा एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि कठूमर उपखंड मुख्यालय पर स्थित औषधालय में आसपास के अनेकों गांव के रोगी उपचार के लिए आते हैं। जहां मात्र एक चिकित्सक होने के चलते जिसकी सेवाएं सप्ताह में 2 दिन ली जा रही है और वर्तमान में गत 1 महीने से अनिश्चितकाल के लिए उन्हें टिटपुरी लगा दिया गया है। जिसके कारण दूर दराज से आए रहे मरीजों को भारी परेशानी हो रही है वैद्य को कस्बा स्थित औषधालय में ही उनके मुख्य पद स्थापन पर लगवाने की मांग की। जिससे आमजन को स्वस्थ स्वास्थ्य के साथ राहत मिल सके। इस दौरान समोली निवासी सोहित शर्मा, भूमि दत्त शर्मा, विनोद सैनी, बाबू सिंह चौधरी, आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है