किसान विरोधी कानून वापिस लेने के और दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन हजारों किसानों द्वारा निकाली रैली

Jan 26, 2021 - 21:02
 0
किसान विरोधी कानून वापिस लेने के और दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन हजारों किसानों द्वारा निकाली रैली

रामगढ (अलवर,राजस्थान) गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में और किसान विरोधी कानून वापिस लेने के लिए रघुनाथगढ,पाटा, मुबारिकपुर, नौगांवा, पाटा,अलावडा,जकोपुर व आस पास के क्षेत्रों केहजारों किसानों ने 500 से ज्यादा ट्रैक्टरों व सैकड़ों मोटरसाइकिल,एवं न्य वाहनों के साथ रामगढ तक रैली निकाली। किसान रैली का नेतृत्व कर रहे ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कीर्तन सिंह ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा बनाए किसान विरोधी कानून को वापिस लेने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों के किसान पिछले 2 माह से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। सरकार के साथ 10वें दौर की वार्ता में भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आये। उन सभी किसानों के समर्थन व किसानों विरोधी कानून वापिस लेने के लिये क्षेत्र के हजारों किसानो द्वारा 1000 से ज्यादा ट्रैक्टर व सैकड़ों मोटरसाइकिल एवं अन्यवाहनों  के साथ रैली निकाली ग्ई है।रैली में प्रधान मन्त्री नरेन्द्र मौदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्ई।और कहा कि लोग सिक्खो को खालिस्तान समर्थक बताते हैं जबकि देश में जब भी विपदा आई है तब तब सिक्खो ने बढचढ कर सहयोग दिया है।  रैली रघुनाथगढ़ से रामगढ़ उपखंड के खेल मैदान तक के लिए निकाली ग्ई। उन्होंने बताया कि उनका यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ये किसान विरोधी काले कानून वापिस नही लिये जाते। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर राजस्थान हरियाणा बोर्डर को भी अवरुद्ध किया जा सकता है। जब तक काले कानून समाप्त नही किए जाते किसान विरोध करते रहेंगे चाहे कितना भी लम्बा समय निकल जावे। किसान रैली में कीर्तन सिंह ,रघुनाथ गढ़ सरपंच पप्पू खान,चन्द्रभान गेरा, गुरविंदर सिंह,गदीश सिंह,अमृत सिंह, काकू, रिछपाल सिंह,अतर सैनी, ऋतु राज गुर्जर,मा.गुरबचन सिंह सहितसहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................