बानसूर के तीन युवकों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

एक ही गांव के थे दो मृतक चतरपुरा एक मृतक ज्ञानपुरा का था निवासी

Aug 17, 2021 - 19:29
 0
बानसूर के तीन युवकों की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

बानसूर (अलवर,राजस्थान/ सोनू) कोटपूतली नीमकाथाना सड़क मार्ग पर  सड़क हादसे में तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई तीनों युवक बानसूर के गांव ज्ञानपुरा तथा चतरपुरा के निवासी थे तीनों ही युवक कोटपूतली में कारपेंटर का काम खत्म करने के बाद नया काम जोड़ने के लिए बाइक पर बैठकर पाटन की ओर जा रहे थे तभी अचानक पाटन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार तीनो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । सूचना पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तीनों शवों को कोटपूतली मीडियम अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया जहां परिजन पहुंचने पर तीनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे तीनों युवक गरीब परिवार से थे । मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे जिसमें से दो युवक गाँव चतरपुरा के एक युवक गांव ज्ञानपुरा का निवासी था जिसमें ज्ञानपुरा निवासी अशोक  उम्र 35 वर्ष के दो पुत्री 1 पुत्र है चतरपुरा निवासी कुलदीप ओर हंसराज है जिनकी उम्र 35 साल है पुलिस ने वाहन को जप्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................