गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धान्जलि

Jun 22, 2020 - 23:19
 0
गलवान घाटी में शहीद हुए वीर जवानों को दी श्रद्धान्जलि

डीग, भरतपुर 
डीग:22 जून  भारतीय जनता पार्टी डीग ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्धारा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा के नेतृत्व में गाँव अऊ में गलवान घाटी में हाल ही में शहीद हुए भारत माता के 20 वीर अमर शहीदो को पुष्प चक्र अर्पित कर व मोमवत्ति जलाकर भावभीनी श्रधांजलि दी गई ।तथा 2 मिनट का मोन रखकर मा भारती के वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने शर्मा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा देश  प्रधानमंत्री मोदी के पीछे मज़बूती से खड़ा है, इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को  चीनी समान का पूर्ण  बहिष्कार करने के लिए भी शपथ दिलाई गई और चीन के राष्ट्रपति   जीनपिंग का पुतला जलाकर चीन को ऐसी नापाक व कायराना हरकत तुरंत बंद करने हेतु कड़ा संदेश दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा एवं आरएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट 
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow