मेगा हाइवे पर सडक दुर्घटना में घायल ग्राम विकास अधिकारी ने तोडा दम

Aug 9, 2020 - 21:08
 0
मेगा हाइवे पर सडक दुर्घटना में घायल ग्राम विकास अधिकारी ने तोडा दम

रूपवास भरतपुर

रूपवास 09 अगस्त। रूदावल-भरतपुर मेगा हाइवे पर रविवार को थाना उच्चैन  के गांव नगला धौर के पास बाईक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्राम विकास अधिकारी ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड दिया। मृतक ग्राम विकास अधिकारी रूदावल निवासी कुमरसैन कुशवाह आयु 37 वर्ष बताया है जो रूपवास क्षेत्र की ग्राम पंचायत महलपुर चूरा में तैनात था। आकस्मिक रूप से हुए इस हादसे से पीडित परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बताया गया है कि यह हादसा तब हुआ जब यह ग्राम विकास अधिकारी रूदावल की ओर से अपनी बाईक से भरतपुर की ओर  जा रहा था। तभी वहां अचानक सडक क्राॅस कर तेजी से दौडती नीलगाय आ गई। जिससे हुई भिडंत में बाइक सवार ग्राम विकास अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

रूपवास से नरेंद्र परमार की रिपोर्ट,,,,

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow