ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया सत्याग्रह यज्ञ

Feb 13, 2021 - 22:56
 0
ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया सत्याग्रह यज्ञ

डीग (भरतपुर, राजस्थान/ पदम जैन) राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर ड़ीग में ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कोरेर एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमलता अग्रवाल के नेतृत्व में पंचायत समिति कार्यालय पर शनिवार को सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें  मत्रोच्चारण के बीच जिला अध्यक्ष कोरेर, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल, महावीर सिंह सतवीर सिंह अतुल शर्मा खेम चंद शर्मा विक्रम सिंह ओम सिंह भगत सिंह रमेश चंद  आदि ग्राम विकास अधिकारियों ने यज्ञ में आहुतियां देते हुए ईश्वर से सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की तथा प्रदेश मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कांग्रेस घोषणा पत्र को लागू करते हुए ग्राम विकास अधिकारियों की मांगों को पूरा कराने की मांग की है। जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कोरेर ने बताया है कि ग्राम विकास अधिकारियो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत एक फरवरी को प्रदेश के सभी विधायकों जिला प्रमुखों एवं पंचायत समिति प्रधानों को इस संबंध में ज्ञापन दिए गए तथा अगले चरण  में 6 फरवरी के बाद आज 13 फरवरी को प्रदेश भर में सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर सत्याग्रह यज्ञों का आयोजन किया गया है। इसके बाद 20 फरवरी को भी राज्य के सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर इसी प्रकार सत्याग्रह यज्ञ का आयोजन किया जावेगा। तथा अगले चरण में 27 फरवरी को सभी जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह यज्ञ आयोजित किये जावेंगे तथा पांचवें चरण में सभी 8  हजार ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा एक साथ बजट सत्र के दौरान विधानसभा पर सत्याग्रह यज्ञ किया जावेगा। 

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................