सेठ केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुवल लोकार्पण

Jul 15, 2021 - 01:13
 0
सेठ केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्यालय का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुवल लोकार्पण

उदयपुरवाटी (झुंझुनू,राजस्थान/ सुमेरसिंह राव) गुढ़ागौड़जी में स्तिथ सेठ केदारनाथ मोदी राजकीय महाविद्याल का बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्चुवल लोकार्पण किया। प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय गुढा का मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया गया। विधायक राजेंद्र सिंह गुढा ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के बारे में बताया, ओर क्षेत्र में किये गए विकास कार्य की बड़ाई की। इस दौरान जिला कलेक्टर उमरदीन खान, एसडीएम राजेन्द्र सिंह शेखावत, तहसीलदार सोनू आर्य, उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी, गुढा क्षेत्र के सरपंच, गणमान्य व्यक्तियों सहित इस कार्यक्रम में रहे। विधायक गुढा ने मुख्यमंत्री का गुढा में किये गए विकास कार्यों के लिये साधुवाद दिया। इस दौरान भामाशाह किशन कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री महोदय से महाविद्यालय में विज्ञान एंव वाणिज्य संकाय प्रारम्भ करने पर भौतिक संसाधनों की मणि मोदी फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वारा करने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर व एसडीएम ने वृक्षारोपण भी किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................