वीर सावरकर जयंती पर बेरोजगार नट परिवारों को वाटी राशन सामग्री किट

कार्यकर्ताओ ने वीर सावरकर के चित्र पर माल्यार्पण किया, पुष्प अर्पित किए व दीपक जलाकर वीर सावरकर को याद किया

May 28, 2020 - 21:04
 0
वीर सावरकर  जयंती पर बेरोजगार नट परिवारों को वाटी राशन सामग्री किट

डीग भरतपुर
डीग-28 मई भाजपा ग्रामीण मंडल डीग द्वारा गांव अऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रिम पंक्ति के स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती प्रतीकात्मक रूप से मनाई गई। कार्यकर्ताओ ने वीर सावरकर  के चित्र पर माल्यार्पण किया, पुष्प अर्पित किए व दीपक जलाकर वीर सावरकर  को याद किया। भाजपा ग्रामीण मंडल डीग के अध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने इस अवसर पर श्री बल्लभराम शर्मा मानव सेवा समिति और भाजपा ग्रामीण मंडल डीग की ओर से कस्बा डीग स्थित नट बस्ती के लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हुए 35 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री की किट वितरित की ।साथ ही प्रधानमंत्री के आवाहन पर 21 औषधीय पौधे तुलसी, गिलोय,  एलोवेरा इत्यादि का वितरण किया व हर घर मे औषधीय पौधे रोपने के लिए जनजागरण करने का संकल्प लिया। 

डीग से पदम जैन की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow