अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन हुआ आयोजित, 300 महिलाओं ने लिया भाग

Mar 9, 2021 - 07:46
 0
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन हुआ आयोजित, 300 महिलाओं ने लिया भाग

राजगढ़ (अलवर, राजस्थान) माताश्री गोमती देवी जन सेवा निधि राजगढ़ की ओर से लवकुश गार्डन में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजगढ़ ब्लॉक के स्वयं सहायता समूह एंव राजगढ़ की विभिन्न महिला समितियों की 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक प्रदीप चौधरी ने अपने उदबोधन में नाबार्ड के सहयोग से पूरे भारत वर्ष में स्वय सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है एवं संस्था के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रो में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम सचालित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिये। महिलाओं को अपनी शक्ति व गुणवत्ता को पहचानना होगा और आत्मनिर्भर बनना होगा।संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया की लुपिन के द्वारा नो राज्यों एंव 23 जिलो में सामाजिक कार्य किये जा रहे है,व जिले के नौ ब्लाको में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बताया कि संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में संचालित समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अर्न्तगत 15000 से अधिक ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न प्रकार का स्वरोजगार का कार्य कर रही है, इसके लिए संस्था ने महिलाओं का आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में महिलाओं का योगदान सभी प्रशासनिक एवं सामाजिक, राजनेतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है तथा शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं ने बहुत उन्नती की है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता पदमा गोयल ,आशा ताम्बी ने महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने पर बल दिया एवं संस्था द्वारा राजगढ़ में किये जा रहे कार्यो की सराहना की। राबामावि के प्रधानाचार्य सुनील शर्मा सहित अन्य ने अपने उदबोधन दिया। कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गये उत्पादो की प्रदर्शनी लगाई गई। स्वंय सहायता समूह व राबाउमा विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एंव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किये गये।  इस अवसर पर संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ द्वारा स्वरोजगार के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्येा के लिए महिलाओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में संस्था सहित महिला समिति की महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन रेखा रानी गुप्ता ने किया।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................