बयाना के जंगलों में फिर लौटा कूनो का ‘मेहमान’: नगला भांड के पास झाड़ियों में छिपा मिला चीता KGP-13, जीपीएस कॉलर से हो रही निगरानी

Nov 23, 2026 - 21:29
 0
बयाना के जंगलों में फिर लौटा कूनो का ‘मेहमान’: नगला भांड के पास झाड़ियों में छिपा मिला चीता KGP-13, जीपीएस कॉलर से हो रही निगरानी

मई के बाद दूसरी बार बंध बारैठा क्षेत्र में हुई वापसी, जीपीएस सैटेलाइट कॉलर से हो रही ट्रैकंग; कूनो से आ रही विशेषज्ञों की टीम

बयाना ( विष्णु मित्तल)। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला चीता KGP-13 एक बार फिर राजस्थान के बयाना क्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से इलाके में चीते की लगातार मूवमेंट बनी हुई है। सोमवार को उसकी ताजा लोकेशन बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे स्थित गांव नगला भांड के पास मिली, जहां वह दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के नजदीक झाड़ियों में छिपा हुआ था। लोकेशन ट्रेस होते ही राजस्थान वन विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी और निगरानी शुरू कर दी है।

चंबल और धौलपुर के रास्ते पहुंचा बंध बारैठा डीएफओ चेतन कुमार बीवी ने जानकारी दी कि चीता चंबल के बीहड़ों और धौलपुर के जंगलों को पार करते हुए बंध बारैठा वन क्षेत्र में दाखिल हुआ। शुक्रवार को उसकी मौजूदगी बंध बारैठा के जंगलों में दर्ज की गई थी, जिसके बाद गजनुआ गांव के आसपास भी उसकी गतिविधियां देखी गईं। चीते के गले में लगे जीपीएस सैटेलाइट कॉलर के माध्यम से उसकी हर हरकत पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

मई के बाद दूसरी बार हुई वापसी, कूनो से आ रही विशेषज्ञ टीम गौरतलब है कि चीता KGP-13 मई महीने के बाद दूसरी बार बंध बारैठा के जंगलों में आया है। इससे पहले भी वह इस क्षेत्र में करीब 15 दिनों तक रुका था। बयाना रेंजर पवन विधूड़ी ने बताया कि मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से विशेषज्ञों की टीम भी बयाना पहुंच रही है। विशेषज्ञ टीम के आकलन और निर्णय के आधार पर ही आगे की निगरानी और रेस्क्यू या ट्रैंकुलाइज संबंधी कार्रवाई तय की जाएगी।

वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील इलाके में चीते की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर अकेले न जाएं, मवेशियों को लेकर सावधानी बरतें और चीते के नजदीक जाने की कोशिश न करें। राहत की बात यह है कि अब तक चीते द्वारा किसी पालतू पशु के शिकार किए जाने की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................